सिटी। विकास खंड नगर क्षेत्र के संडवा गांव स्थित आरआरसी की छत छह महीने बाद भी नहीं लग सकी है। बीते दिनों आई तेज आंधी में सेंटर का टीनशेड उड़ गया था। इसके बाद से सेंटर छतविहीन पड़ा है। मरम्मत नहीं होने से कूड़ा एकत्र करने और उसके निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खुले में रखे उपकरणों और अन्य संसाधनों के खराब होने की आशंका भी बनी हुई है। जिम्मेदारों का कहना है कि बजट की मांग के लिए फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण दिलीप कुमार, सुरेश चंद्र और अजय कुमार ने बताया कि गांवों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से बनाए गए सेंटर खुद बदहाल हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार मरम्मत कराने में तेजी नहीं दिखा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव कीर्ति ने बताया कि आरआरसी सेंटर की छत की मरम्मत के लिए बजट की मांग करते हुए फाइल भेजी गई है। बजट मिलते ही मरम्मत करा दी जाएगी।