प्रधानमंत्री के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा में शामिल होने के बाद साथियों संग प्रशांत मिश्रा(बाए
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2020 में जिले से शामिल प्रशांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को सामने से सुनना एक अनोखा अनुभव रहा। उनकी बातों ने उनके मन को छू लिया। इससे परीक्षा की तैयारियों को बल मिलेगा।
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के दो हजार बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा 2020 की । उसमें जिले के कछवां स्थित कछवां क्रिश्चिएन कालेज के कक्षा 12 के छात्र प्रशांत मिश्रा भी शामिल हुए थे। उनके साथ उनके हिंदी के प्रवक्ता ज्योति प्रकाश भी एस्कोर्ट अध्यापक के रूप में शामिल हुए। हालांकि जिले से प्रशांत के साथ-साथ अंजली सिंह का भी चयन कार्यक्रम के लिए हुए था लेकिन अंजली इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकी। अपना अनुभव साझा करते हुए प्रशांत ने बताया कि पीए म सर ने टाइम मैनेजमेंट पर जोर दिया। उन्होंने इतना बढ़िया बोला कि अधिकांश लोग केवल उनको बोलते हुए ही देखते रहे। प्रशांत को इस बात का मलाल रहा कि उसका प्रश्न पूछने का अवसर नहीं आया लेकिन वह इस बात से काफी उत्साहित रहा कि उसको इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। एस्कोर्ट अध्यापक ज्योति प्रकाश ने बताया कि पीएम सर ने बहुत अच्छी सीख बच्चों को दी। जिन बच्चों ने यह कार्यक्रम टीवी पर देखा होगा, निश्चित रूप से उनको परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।