पटेहरा। सिरसी वन क्षेत्र में हरे पौधों की कटाई कर मड़हा लगाते समय तीन युवकों को वन क्षेत्राधिकारी ने पकड़ कर आगे की कार्यवाही में जुट गए। रविंद्र पुत्र राम मनोहर निवासी बेलन बरौधा, कमलेश पुत्र जंगीलाल व रामबाबू पुत्र शोभनाथ निवासी महुलार लालगंज को सिरसी वन क्षेत्राधिकारी पप्पूराम ने जहदर वन क्षेत्र में वृक्षों की कटाई कर मड़हा लगाते समय रंगे हाथ पकड़ कर रेंज कार्यालय सिरसी लेकर आए।
बताया कि आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उधर आरोपित युवकों ने बताया कि वे दो बॉस लेकर बरौधा से निकले थे। जहदर जंगल में बसे अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचाने जा रहे थे की कुछ दूर पहले ही रेंजर व उनकी टीम के हत्थे चढ़ गए।