फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोषी को तीन वर्ष की सजा सुनाई। जमालपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 सितंबर 2016 को थाने में तहरीर देकर बताया कि नाबालिग बहन जा रही थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में पेश किया। सरकारी अधिवक्ता ने गवाह और साक्ष्य कोर्ट के समक्ष पेश कर सजा की अपील की। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुरेंद्र कुमार राय ने गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। 2000 रुपये का जुर्माना लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह के कारावास की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें