फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज की जगह वाराणसी जाने वालों की संख्या बढ़ी, ज्यादा चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज में महाकुंभ अंतिम चरण में है। जिले से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है, पर आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है। प्रयागराज से आने वाले यात्री वाराणसी जा रहे हैं। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। अब परिवहन निगम भक्तों के लिए अतिरिक्त बस लगाएगा। मिर्जापुर से प्रयागराज जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। मिर्जापुर डिपो में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। पिछले डेढ़ माह से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मिर्जापुर डिपो की 37 बसों को लगाया गया है। शुरुआत में प्रयागराज जाने वाली बसों में यात्री अधिक थे। अब प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। ज्यादा यात्री प्रयागराज से लौटने वाले हैं। ट्रेन से प्रयागराज जाने वाले बसों से लौट रहे है। प्रयागराज से मिर्जापुर आकर लोग वाराणसी जा रहे हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसे देखते हुए अब जिले से वाराणसी रुट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। महाशिवरात्रि को देखते हुए मिर्जापुर डिपो से वाराणसी जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी वाराणसी रुट पर 16 बसें चलती हैं। दो से तीन फेरे लगाती हैं। महाशिवरात्रि को देखते हुए वाराणसी रुट पर बसों की संख्या 16 से बढ़ाकर 25 की जाएंगी। रोडवेज की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले यात्री पहले से कम हुए हैं। वाराणसी के लिए यात्री अधिक आ रहे हैं। इसे देखते हुए वाराणसी रुट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें