फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार पुलिसकर्मी करेंगे राष्ट्रपति की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के विंध्याचल दर्शन और देवहरा हंस बाबा आश्रम में 15 मार्च को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति को त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रदान है। इसके लिए एसपी ने तीन हजार पुलिसकर्मियों की मांग किया है। पुलिस कर्मियों के साथ राष्ट्रपति के दौरे पर इंजेलिजेंस, फायर बिग्रेड, यातायात पुलिस आदि की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हैलीपैड का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है। सुरक्षा के लिए आठ एसपी, 20 एएसपी, 35 सीओ, आठ कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स, 20 थाना प्रभारी, 50 इंस्पेक्टर, 500 एसआई, डेढ़ हजार सिपाहियों की मांग की गई है। लगभग तीन हजार पुलिस, पीएसी और पैरामिलेट्री की फोर्स राष्ट्रपति के सुरक्षा की कमान संभालेगी। विंध्याचल मंदिर के पास बन रहे हैलीपैड, देवराहा बाबा हैलीपैड के मंदिर, आश्रम और इसके बीच के रास्ते पर पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। सड़क पर ट्रैफिक की व्यस्था के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की जागी। मंदिर और आश्रम पर इंटेलिजेंस के लोगों को सादे वेश में तैनात रहेंगे। आगमन से एक दिन पूर्व रिहर्सल कर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए विंध्याचल केे होटलों की भी चेकिंग की जाएगी।
तीन स्थानों पर बनेगा 10 हैलीपैड
विंध्याचल। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद देवहरा हंस बाबा आश्रम जाएंगे। इसके लिए अष्टभुजा में पांच हैलीपैड और देवहरा हंस बाबा आश्रम में चार हैलीपैड बनाया जा रहा है। इसमें एक हैलीपैड राष्ट्रपति और दो हैलीपैड उनके सुरक्षाकर्मियों व दो अन्य अतिथि के लिए लिए बनेगा। इसके अलावा विंध्याचल के काशी नरेश स्टैंड के पास भी वाहन स्टैंड बनाया जा रहा है। हैलीपैड के चारो ओर बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें