फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के दुबरावीर पहाड़ी के पास से पुलिस ने शनिवार की रात को चोरी की तीन बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ संतोष कुमार सिंह और चौकी प्रभारी चक गंभीरा योगेंद्र नाथ यादव को सूचना मिली कि दुबरावीर पहाड़ी के पास चोरी की बाइक को बेचने के लिए तीन युवक खड़े हैं। पुलिस ने पहाड़ी पर घेरेबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपितों में साहिल निवासी रानी बाजार राजातलाब थाना रोहनिया जिला वाराणसी, असलम निवासी रानी बाजार राजातलाब थाना रोहनिया जिला वाराणसी व आशुतोष सिंह निवासी राजातलाब कचनार थाना रोहनिया जिला वाराणसी हैं। ये बाइक चोरी करने के बाद उसका नंबर प्लेट हटाकर उसे बेचते थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें