शेरवां। चौकी क्षेत्र के मिल्की गांव में कुंए में लगा मोनो ब्लाक शनिवार की रात चोर चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने परी किसान ने थाने में चोरी की सूचना दिया। मिल्की गांव निवासी किसान राम औतार सिंह के घर से 100 मीटर दूर स्थित कुंए में सिंचाई के लिए मोनो ब्लाक का नट बोल्ट खोलकर बिजली का तार काटकर चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह किसान जब अपने खेत में सिंचाई के लिए पहुंच तो देखा मोनो ब्लाक चोरी हो गया तो कुंए में मोनो ब्लाक नहीं है। आस-पास के लोगों से पूछताछ किया, पता न चलने पर 112 पर फोन कर चोरी की सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया।