कछवां पुलिस ने रविवार को महामलपुर गांव में खंडहर मकान से चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कछवां पुलिस को रविवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि महामलपुर गांव में चोर इकट्ठा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन चोर सोहराब हाशमी पुत्र अकरम हाशमी निवासी शंकरपुर वार्ड, भोनू धुनिया और अरसद हाशीम को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की चार बैटरी, दो इनवर्टर बरामद किया।