फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: त्योहार में मिर्जापुर से चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें, दिल्ली और कोलकाता के यात्रियों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के चलाने और अवधि के विस्तार का निर्णय लिया है। इनमें तीन ट्रेनें मिर्जापुर से जुड़ी हैं। इससे दिल्ली, हावड़ा और बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस (04052/04051) का संचालन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। नई दिल्ली से यह ट्रेन शुक्रवार को चलेगी। मिर्जापुर पर अगले दिन सुबह 7:58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 8:00 बजे रवाना होगी। हावड़ा से वापसी में ट्रेन रविवार को चलेगी। मिर्जापुर में शाम 4:35 बजे पहुंचकर 4:37 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस (04062/04061) का संचालन 10 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। नई दिल्ली-दानापुर आरक्षित सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस (04090/04089) की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। नई दिल्ली से यह ट्रेन दो अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। ट्रेन प्रयागराज के बाद मिर्जापुर के रास्ते पीडीडीयू नगर जाएगी। रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें