फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दादो ग्राम सभा के पतवाई इलाके में पुलिस ने रविवार की सुबह वध के लिए ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को तीन पशु तस्करों के साथ को भागते समय घेर कर पकड़ लिया। पशु तस्करी के जरिए जंगल से होकर मवेशियों को बिहार ले जाने का प्रयास विफल हो गया। पशु तस्कर मवेशी के जंगल के रास्ते दादो से सदापुर होते हुए पटवारी के रास्ते बिहार पहुंचाने के लिए निकले थे। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए भागने के प्रयास में तीन पशु तस्कर सत्तन यादव निवासी सैदुपुर चकिया चंदौली, हवलदार राम निवासी चनारी थाना चांद जिला कैमूर व नसीम निवासी चित्त विश्राम अहरौरा को घेर कर पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 14 मवेशी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध संरक्षण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें