जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव से बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामले में शनिवार की देर शाम को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा।
18 सितंबर को प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के गुड़गवा निवासी गोपाल जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव से बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। एक मंदिर में शादी भी कर लिया। शनिवार की देर शाम परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गोपाल के घर से बालिका को बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।