फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने गई तीन बहनों की डूबकर मौत, बेकार गई बचाने वालों की कोशिश

Tue, 28 May 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें गंगा में नहाने के लिए गई थीं। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों के शव को जल में प्रवाहित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घर पहुंच गई।

विज्ञापन


मामला मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के दुगौली क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह क्षेत्र निवासी विमल पांडेय की दो बेटियां अंशिका (14), संध्या (12) और भाई धीरेंद्र पांडेय की पुत्री बबली (9) स्नान करने के लिए गांव के घाट पर गई थीं। स्नान करते समय एक-एक कर तीनों गहरे जल में जाने से डूबने लगीं।

तीनों बहनों का शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने तीनों को बाहर निकाल लिया और निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। तीन बहनों के डूबने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें