सिविल सर्विसेज के चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करते लोग। स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। 17 खेलों के लिए चयन-ट्रायल का आयोजन किया गया था पर तीन लोग ही प्रतिभाग कर सके। इसमें एथलेक्टिस 400 मीटर दौड़ के लिए क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, थ्रोवर में खंड विकास अधिकारी हलिया आशीष कुमार यादव और बैडमिंटन में आयुर्वेदिक डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र शामिल रहे। क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मंडलीय चयन-ट्रायल 25 और 26 अगस्त को होगा।