भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में सिर्फ अदलहाट क्षेत्र की टीम थी, जो मंडल के लिए क्वालीफाई कर गई। टेबल टेनिस में सत्यम यादव, दीपक कुमार, सैफुल्लाह, खालिद, कुंदन प्रजापति का चयन हुआ। जूनियर बालक वर्ग के सब जूनियर बालक वर्ग में शुभम यादव, हरिओम सोनी, मयंक प्रजापति, जूनियर बालिका में कीर्ति यादव, अंशु सिंह, जूली, अनन्या श्रीवास्तव व सीनियर बालिका में नीलांची पटेल, साक्षी त्रिपाठी, सोनी पटेल का चयन मंडल के लिए हुआ है। इसी प्रकार बैडमिंटन सब जूनियर बालक वर्ग में मोहित श्रीवास्तव, स्पर्श कुमार, नितेश कुमार और सब जूनियर बालिका में तेजस्वी कुमारी, पीहू सिंह, इनायत परवीन, जूनियर बालक वर्ग में विराट श्लोक मौर्य, सचिन विश्वकर्मा, सुजीत गुप्ता, सीनियर बालक में विजय बिंद, अरमान, अमन सिंह, अनिकेत कुमार गुप्ता व विष्णु मौर्य का चयन हुआ।