फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर तीन का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त सभागार में शुक्रवार को 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान बगैर किसी सूचना के बैठक में नहीं आने पर उन्होंने अधिकारियों को बांध प्रखंड ओबरा, यूपीपीसीएल तथा पीएमजीएसवाई सोनभद्र के अधिशासी अभियंताओं का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण है परंतु विद्युत संयोजन व अन्य छोटी-छोटी कमियों के कारण अपूर्ण बताए जा रहे हैं, संबंधित विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करके कमियां दूर कराएं। उन्होंने कार्य पूरा होने पर परियोजनाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को हैंडओवर कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए शत प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है, उन्हें युद्ध स्तर पर कार्य कराकर पूरा कराएं। साथ ही चेतावनी दी कि धनराशि प्राप्त होने के बावजूद तय समय में कार्य पूरा नहीं कराने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिन परियोजनाओं के लिए शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त हो गई है, उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राजकीय माडल स्कूल बैरमपुर व महामलपुर का निर्माण कार्य 10 अगस्त 2022 तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के बावजूद कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने मिर्जापुर के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि पत्रावली की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करें। साथ ही संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराएं।
उन्होंने 50 व्यक्तियों की क्षमता वाले विंध्याचल में निर्माणाधीन आश्रय स्थल का निर्माण कार्य शत प्रतिशत धन उपलब्ध कराने के बावजूद पूरा नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने जनपद भदोही में पाली क्लीनिक के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी 95 प्रतिशत प्रगति दिखाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही अविलंब कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक में मिर्जापुर के मल्टी परपज सीड स्टोर रजौली, हथेड़ा तथा जनपद सोनभद्र के दुद्धी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मिर्जापुर के पटेहरा कला में आईटीआई भवन तथा भदोही के ज्ञानपुर, सुरियांवा, चौरी में बैरक के निर्माण कार्य में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा तहसील औराई के ग्राम जंगला में राजकीय आईटीआई भवन तथा सोनभद्र के थाना शाहगंज, जुुगैल, चोपन, घोरावल, कर्मा तथा महिला थाना में हास्टल एवं बैरक निर्माण आदि की भी समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर दिव्या मित्तल, सोनभद्र चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें