फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस ने क्षेत्र से चोरी किए गए वाहन को बिहार से बरामद करने के साथ ही गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने गैंग के लोगों के पास से चोरी हुई कार के अलावा तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

इस मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी संतोष मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला के सिड़को थाना क्षेत्र के गली नंबर आठ निवासी राजकुमार सखाराम ने बृहस्पतिवार को थाने में वाहन चोरी होने की तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि पुरुषोत्तम मिश्रा और शशि रंजन पांडेय वाहन वाराणसी जाने के लिए बुक किए थे। रामनगर में उनके परिचित मिले। वहां प्रियांशू के मकान पर रुके। वहां से सभी लखनिया दरी घूमने निकले। रास्ते में एक ढाबा के पास चाय पीते समय गाड़ी लेकर चले गए।
उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। छानबीन करते हुए पुलिस ने बिहार जाकर पुरुषोत्तम और शशि को गिरफ्तार कर कार बरामद कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। उसे आरोपियों ने बिहार जाते समय वाराणसी से बैठाया था। ताकि कोई शक न कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार चोरी के मामले में बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के मिश्रकर्मा गांव निवासी पुरुषोत्तम मिश्रा, शशि रंजन पांडे, भोजपुर के मौलाबाद निवासी किरन देवी, वाराणसी के रामनगर भूसामंडी निवासी मेराज हासमी उर्फ सोनू, बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के नाथलाला निवासी प्रियांशु सिंह, रामनगर के पंपा खोखरा निवासी मोनू सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके पास से एक तमंचा, एक चाकू और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
उधर, वाराणसी जाने के लिए महाराष्ट्र से कार बुक करने वाला गैंग के सदस्य साजिश के तहत धोखा देखकर कार लूट ले गए। कार को पुलिस ने बिहार से बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे इस तरह के वाहन का अपराध में प्रयोग करते हैं। इसके बाद भी पुलिस ने इस गैंग के लोगों पर सिर्फ कार चोरी के आरोप में कार्रवाई की है, जबकि उनके पास से तमंचा और चाकू आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें