फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर महुगढ़ गांव में रविवार को दोपहर में सवारी बैठाकर जा रहा ई-रिक्शा असंतुलित होकर पटल गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने एक को हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के छड़गड़ा गांव निवासी दलई राम (32), सुनीता (18) व पुष्पा (17) अपने रिश्तेदार वेदऊर निवासी के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे। महुगढ़ गांव के पास पहुंच थे कि ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में ई- रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅ. विवेक खरे ने दलई राम को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। दो अन्य का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें