फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिट्टी खोदाई का विरोध करने पर तीन लोगों ने युवक की लात-घूंसों से पीट कर हत्या कर दी

विज्ञापन
जिगना के गोगांव में मृतक दिनेश चौबे। स्रोत- परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में जमीन में मिट्टी खोदाई का विरोध करने पर तीन लोगों ने दिनेश चौबे (40) की लात घूंसो से पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

पिटाई से दिनेश गिरकर बेहोश हो गए। परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अजय तिवारी, ललित तिवारी, बृजेश तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
गोगांव गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे गांव के ही अजय, ललित और बृजेश तिवारी उसकी जमीन में जेसीबीबी से मिट्टी निकाल रहे थे। पुत्र दिनेश ने खोदाई करने से मना करने दिया। तो आरोपियों ने बेटे की लात-घूंसों से सीने पर पिटाई की।
विज्ञापन

पुत्र को गंभीर चोटे आईं। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुत्र को घर लाया गया। घर लाते ही हालत बिगड़ गई। घायल पुत्र जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की सास सुमित्रा देवी ने बताया कि जमीन के पास मकान और दुकान थी। रात को जेसीबी से खोदाई से मकान और दुकान गिर जाता। दामाद दिनेश ने विरोध करने पर पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर कर छानबीन किए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की।

जिगना के गोगांव में मृतक दिनेश चौबे। स्रोत- परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें