फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरायनपुर चौकी प्रभारी समेत तीन लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ओवरलोड ट्रक को पकड़ने के बाद उसे पुलिस चौकी में काफी देर तक रोके जाने के मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए नरायनपुर चौकी प्रभारी समेत तीन लोगों को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी पर नए प्रभारी की तैनाती कर दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले आजमगढ़ निवासी ट्रक मालिक की ट्रक को ओवरलोड में नरायनपुर चौकी की पुलिस ने पकड़ा था। ओवरलोड ट्रक पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए काफी देर तक पुलिस चौकी में खड़ा कराए रखा। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अदलहाट तक को नहीं दी। मामले में ओवरलोड ट्रक का बाद में चालान हुआ। परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। मामले में ट्रक मालिक ने ट्वीट आदि करने के साथ ही मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को चौकी प्रभारी नरायनपुर उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, हेड कांस्टेबल राशिद खां और मनीष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उप निरीक्षक रण विजय सिंह को पुलिस लाइन से नरायनपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें