फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉंप्रेक्षण गृह में अधीक्षक करता है किशोरों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, पूर्णकालिक सचिव प्रज्ञा सिंह, एडीएम सत्य प्रकाश सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय व प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश दुबे ने संयुक्त रूप से बुधवार को मोर्चा घर स्थित किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान मिर्जापुर जनपद के 20, सोनभद्र के 26, भदोही के 27 किशोर मिले।
विज्ञापन

किशोरों के कमरे में निरीक्षण करने पर गंदगी पाई गई। कमरों में दुर्गंध आ रहा था। शौचालय गंदा पाया गया। किशोरों ने शिकायत किया कि किया टेकर बृजेश कुमार और प्रभारी अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा मारा-पीटा जाता है। जिस पर नाराज जनपद न्यायाधीश ने केयर टेकर बृजेश कुमार प्रदीप को फटकार लगाते हुए आदेशित किया कि इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी का देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए। किशोरों द्वारा बताया गया कि संप्रेक्षण गृह में तीन शौचालय है, लेकिन प्रयोग मात्र एक शौचालय का ही कराया जाता है। दूसरे शौचालय में काफी गंदगी है। उसकी साफ सफाई नहीं कराई जाती। तीसरे शौचालय का प्रयोग करने पर उनकी पिटाई की जाती है। प्रभारी अधीक्षक प्रदीप कुमार को चेतावनी देते हुए आदेश दिया गया कि शौचालय को दुरुस्त कराया जाए। साथ में खेलकूद की सामग्री व धार्मिक पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पूर्ण काली सचिव प्रज्ञा सिंह ने संप्रेक्षण गृह किशोर के पंजिकाओं के रखरखाव का अवलोकन किया। प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि पंजिकाओं का रखरखाव सही तरीके से किया जाए और सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें