जेसीबी संचालक से पैसे मांगने के वायरल आडियो मामलें में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने डीआईजी द्वारा कराए गए जांच में दोषी पाए जाने पर ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय का एक आडियो वायरल हुआ था। जिसमें जेसीबी संचालक से पैसे के लेनदेने की बात हो रही थी। इसकी शिकायत डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र जे रविंद्र गौड़ से की गई। डीआईजी ने सीओ लालगंज से मामले की जांच कराई। जांच में चौकी प्रभारी दोषी पाए गए।
इसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। रविवार को कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर लौटे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुुमार सिंह ने बताया कि वायरल आडियों मामले में कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।