फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नगदी समेत तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
मड़िहान थाना करौंदा गांव में शम्भू प्रजापति के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के गिरधनहा मौजा निवासी शंभू प्रजापति के घर में बृहस्पतिवार की रात घुसे चोर संदूक का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद, मोबाइल और आभूषण समेत तीन लाख का सामान उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शंभू घर के सामने कच्चे मकान में सोते हैं। घर के एक कमरे में बहू और पुत्र रहते हैं। शंभू की बेटी और दामाद भी आए थे। बेटा भी दामाद के साथ बाहर के कमरे में सोया था। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे पुत्री ने उठकर मोबाइल चार्ज में लगाया था। तब तक सब ठीक था। उसके बाद सुबह जब पुत्री उठी तो घर में सामान बिखरा देख सभी को जगाया। चोरी की घटना देख सभी दंग रह गए। घर का मेन दरवाजा बंद था बाकी चार कमरों में दरवाजा हीं नहीं लगा है। छत से भी सीढ़ी का रास्ता खुला है। घर के एक कमरे में मां और पुत्री सोई हुई थी। शंभू ने बताया कि खेती के लिए गांव में ही एक व्यक्ति से कर्ज लिया था। पैसा वापस करने के लिए 40 हजार रुपये रखे थे। पुत्र घर के बगल में ही बीसी प्वाइंट चलाता है। उसका भी 60 हजार रुपये रखा था। चोर नगदी समेत दो मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी के गहने, दो मांग टीका, एक झुमका समेत तीन एंड्रॉयड मोबाइल को उठा ले गए। तहरीर पटेहरा चौकी पर दी गई है। सूचना पर पहुंचे पटेहरा चौकी प्रभारी हवलदार पाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजन से पूछताछ भी की।
चोरी के सामान के साथ चार युवक गिरफ्तार
पड़री। थाना क्षेत्र के जरहा पुलिया के पास से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चोरी के स्टार्टर और स्पेटपलाइजर के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहा पुलिया के पास चार लोग चोरी का स्टार्टर और स्टेपलाइजर लेकर बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर भोजपुर पहाड़ी निवासी वीरेंद्र कुमार, सिद्धि गांव के रामनारायण व दो अन्य में मोनू, हरिओम को चोरी के स्टेपलाइजर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें