फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुूए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं एक युवक घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम को बाइक के धक्के से घायल महिला की देर रात मौत हो गई। वहीं चुनार के दुर्गा जी पहाड़ उपर बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर से सरिया लादकर ले जाते समय सरिया का बंडल सरक जाने के कारण सरिया व स्टेयरिंग के बीच में दबकर घायल चालक की मौत हो गई। मडि़हान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव निवासी नमिता यादव (55) बृहस्पतिवार की देर शाम को घर के पास सड़क पार कर रही थी। इस दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला को दो पुत्र है। जिनकी शादी हो चुकी है।
मडि़हान थाना क्षेत्र के ग्राम कोन भरुहवा गांव निवासी गुलाब मौर्या (35) अपनी बाइक से बृहस्पतिवार को किसी काम से मडि़हान गया हुआ था। रात को घर वापस लौटते समय जैसे ही लालपुर गांव के पास पहुंचा की सामने से आ रहे बाइक सवार राजापुर गांव निवासी सोनू (18) पुत्र बबलू कोटेदार से आमने-सामने भिंड़त हो गयी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मडि़हान में भर्ती कराया गया। जहां गुलाब मौर्या की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान युवक की शुक्रवार की सुबह गुलाब की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे राजगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के बनइमिलिया गांव निवासी मोती (45) धौहां स्थित एक सरिया फैक्ट्री से बृहस्पतिवार की रात आठ बजे ट्रैक्टर पर सरिया लादकर जमालपुर थाना क्षेत्र के बहुआर के किसी विल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंचाने के लिए जा रहा था। दुर्गा जी पहाड़ के ऊपर से उतरते समय ट्रैक्टर पर लदा सरिया का बंडल सरक कर आगे की ओर चला आया। जिससे चालक सरिया और स्टेयरिंग के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ट्रैक्टर का मालिक था। मृतक को तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें