राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के दरबान गांव के पास मंगलवार की सुबह कार के धक्के से बाइक सवार दादी और पौत्र घायल हो गए। दूसरी घटना में नदिहार बाजार में बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भीटी गांव निवासी 19 वर्षीय पंकज पटेल, दादी हीरावती देवी (63) को बाइक पर बैठाकर भवानीपुर गांव से आ रहा था। राजगढ़ भवानीपुर संपर्क मार्ग पर दरबान गांव के कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धक्का मारकर भाग रही कार का ग्रामीणों ने पीछा किया पर पकड़ नहीं सके। घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से हीरावती देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना नदिहर गांव के पास हुई। इसमें बाइक सवार 44 वर्षीय प्रदीप दुबे निवासी कोन भरुहवा बाइक से नदिहार बाजार जाते समय गिरकर घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।