मड़िहान। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार की सुबह सोते समय कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए घायलों को सीएचसी मड़िहान भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति देख डाक्टर ने मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात के कारण लगातार कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार की सुबह से ही बारिश हो रही थी। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी नन्हकू का परिवार घर में सोया था। सुबह करीब छह सोते समय कच्चे मकान की दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। कच्चा मकान गिरने पर मलबे में दबे पति-पत्नी और पुत्री की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े।मलबे में दबकर 52 वर्षीय नन्हकू, उसकी पत्नी 48 वर्षीय अनारकली और 22 वर्षीय पुत्री गुंजा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में किसी तरह मलबा हटाकर तीनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां मां व पुत्री की हालत गंभीर होने पर उनको मंडलीय अस्तताल रेफर कर दिया गया। परिवार को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला था। आवास मिला होता तो परिवार कच्चे मकान में न रहता और हादसे का शिकार न होते।