फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही समेत तीन घायल

विज्ञापन
नगर स्थित गैबीघाट मकान पर आंधी तूफान से गिरा पेड़ । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में रविवार की देर रात आंधी-तूफान के चलते पेड़ गिरने और अन्य सड़क हादसों में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राजगढ़, रविवार की रात एक मैजिक (वाहन) मिर्जापुर-सोनभद्र बार्डर पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगी। तभी बार्डर के बैरियर पर तैनात राजगढ़ चौकी का सिपाही शम्भू भारती ने अधिकारियों को सूचना देकर गाड़ी का पीछा किया। राजगढ़ बाजार पर करते ही आंधी में गिरे पेड़ से टकरा कर वह घायल हो गया। तभी सामने से आ रहे डॉ. दुर्गेश सिंह भी गिरे पेड़ से टकराकर घायल हो गए। दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि सिपाही की हालत ठीक है। जिगना, विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के विरोही गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता दिनेश कुमार (45) के घर पर सोया था। इस दौरान आंधी में छत स्रद्ध पटिया उसपर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलवारी, मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का बरामदा रविवार की रात आंधी-तुफान आने से भरभरा कर गिर गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती शांति देवी ने बताया कि इस केंद्र का छत बरसात के दिनों में टपक रहा था। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई लेकिन केंद्र का मरम्मत नहीं कराया गया। पटेहरा, लालगंज थाना क्षेत्र के बनकी गांव में रविवार की देर रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सीताराम की गाय व बैल, शिव कुमार की एक सुअर की मौत हो गई।
इनसेट
संदिग्ध हालात में लगी आग से जलने से बचा पूरा गांव
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के तोलंगी गांव में रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सही समय पर बारिश शुरु हो गई, नहीं तो आग की चपेट में पूरा गांव आ जाता। देर रात डेढ़ बजे फिर आग धधक पड़ी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के तोलंगी गांव में कहीं आग जल रही थी। रविवार रात नौ बजे तेज हवा के साथ आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण भयभीत होकर पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दिया। आग बढ़ता देख ग्रामीण भयभीत हो गए। तभी बारिश होने लगा। बारिश होने से आग बुझा। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग बुझने पर लोग घर में सोने चले गए। अचानक देर रात डेढ़ बजे भगवान दास के मड़हे में रखे भूसे में आग लग गई। आग लगने पर ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को सूचना दिया। चौकी प्रभारी संजय यादव ने फायर बिग्रेड को फोन कर बुलाया। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से भूसा जल गया। बाकी लोग बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें