फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑटो और टाटा मैजिक के बीच हुई टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास ऑटो और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के पांडेयपुर निवासी 40 वर्षीय विनय कुमार, चुनार थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार और 30 वर्षीय जमाल एक ऑटो में सवार होकर मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा निवासी अभय कुमार के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे ऑटो राजगढ़-चुनार मार्ग पर इंदिरा नगर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही टाटा मैजिक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सड़क के बीच पलट गई। ऑटो में लदे खिचड़ी के सामान सड़क पर बिखर गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से हादसे में घायल अमित, जमाल और विनय को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां अमित की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। टाटा मैजिक सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें