फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार की शाम बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र के मगरदहा करमा गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक वृद्ध, जमालपुर के भाईपुर कला में किशोर और अदलहाट के सकरौड़ी गांव में एक वृद्ध की मौत हाे गई।
विज्ञापन

राजगढ़ क्षेत्र के मगरदहा कर्मा गांव में दुखी यादव (58) शाम को अपने घर के बाहर भैंस बांध रहे थे। उसी दौरान बिजली की चपेट में आ गए। परिजन उनको उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मगरदाहा गांव की खुशबू यादव (30) के ऊपर सीमेंट की चादर गिरने से दाहिना हाथ काट गया। उनका इलाज सीएचसी राजगढ़ में चल रहा है। रैकरी गांव में मकान की दीवार गिरने से फूलमती (57) दबकर घायल हो गईं। दरवान गांव निवासी छेदी राम (56) बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गए। उन्हें राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, शेरवां क्षेत्र के भाईपुर कला गांव निवासी गुलाबी देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास मिला है। प्रधानमंत्री आवास का स्लैब ढालने का कार्य चल रहा था। इसी बीच शाम को अचानक बारिश होने लगी। छत को प्लास्टिक से ढंकने के दौरान बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से पिंटू बियार (14) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन किशोर को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत होने पर उसके माता गुलाबी, पिता माया प्रसाद, भाई विनोद और लवकुश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उधर, अदलहाट थाना क्षेत्र के सकरौड़ी गांव निवासी मुन्नी लाल बिंद (65) बगल के तियरा गांव में कुछ काम से गए थे। शाम को लौटते समय बिजली की चपेट में आ गए। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुन्नी लाल के परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बिजली की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें