उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसके भाई ने उसकी शिनाख्त की। उसने बताया कि शनिवार की रात उसका भाई राजकुमार स्कॉर्पियो मालिक पिंटू और अपने साथी ओम के साथ निकला था। पुलिस उन दोनों के शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुटी है। शव को देखने से लग रहा है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटनास्थल पर एक कारतूस भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं गोली मारकर तो हत्या नहीं कि गई है?
मृतकों की पहचान हो गई है, तीनों बिहार राज्य के रहने वाले हैं। इनमें राजकुमार(35) उर्फ पिंटू यादव पुत्र घुघली यादव रोहतास जिले के थाना गोरारी का रहने वाला है। वहीं, ओम कुमार(30) पुत्र जमीदार साव रोहतास जिले के गोरारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का निवासी था। तीसरा मृतक पिंटू कुमार(40) पुत्र राजेन्द्र सिंह सासाराम जिले के अमरी तालाब करवरिया का रहने वाला था।