फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन क्लीनिक सील, नौ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के देवरी व रतेह बाजार में शनिवार को डिप्टी सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान तीन क्लीनिक सील कर दिए गए। इसके साथ ही नौ लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि रतेह चौराहा के आसपास जांच के दौरान क्लीनिक में इलाज कर रहे लोग कोई डिग्री नहीं दिखा पाए। हलिया बाजार में जांच की भनक लगते ही झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित दोनों क्लीनिकों पर ताला लगवाकर सील कर दिया। इसी तरह रतेह चौराहा, देवरी बाजार, मनिगढ़ा, हलिया बाजार में अवैध रूप से संचालित 9 क्लीनिकों में जांच पड़ताल की गई। संचालकों से रजिस्ट्रेशन आदि कागजात की मांग की गई, लेकिन क्लीनिक संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हलिया क्षेत्र में झोलाछापों के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक को सील कराया गया है तथा नौ क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें