फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीसीएफ के जिला प्रबंधक वैभव कुमार ने क्रय केंद्र प्रभारियों को रजिस्टर में अंकित किसानों के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क कर गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिला प्रबंधक ने शनिवार को चुनार तहसील क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। चुनार तहसील क्षेत्र के कैलहट, नरायनपुर, अदलहाट व विशेषरपुर में निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से उन्हें जारी टोकन के हिसाब से गेहूं खरीद करने की हिदायत दी। पीसीएफ के प्रबंधक सबसे पहले साधन सहकारी समिति कैलहट पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि शनिवार तक केंद्र में आठ किसानों से 202 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है। यहां धीमी खरीद पर पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गेहूं का बाजार रेट तेज होने के कारण अनुनय विनय के बावजूद किसान गेहूं लेकर केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। इस पर जिला प्रबंधक ने किसानों से संपर्क कर खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। तेज धूप को देखते हुए क्रय केंद्र पर छांव, बैठने व पीने के पानी का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें