फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 22 वर्षीय ज्योति मौर्या की मौत हो गई।
विज्ञापन

धनसीरिया गावं निवासी रवि मौर्या (23) बाइक से अपने दादा जंग बहादुर (50) और ममेरी बहन ज्योति मौर्या (22) निवासी धुरकर को लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर ददरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद ट्रक बाइक सवार को करीब 50 मीटर दूरी तक घसीटते ले गया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में इलाज के दौरान ज्योति मौर्या की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें