हलिया। थानांतर्गत हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग सेमरा कलां में बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां से दो लोगों को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी निलेश कुमार दूबे ( 35) मध्यप्रदेश के हाटा निवासी विकास कुमार दूबे और हनुमना निवासी मनोकामना (27) के साथ्ज्ञ बाइक से रतेह चौराहा आए थे। वापस लौटते समय हलिया ड्रमंडगंज मार्ग सेमरा कलां गांव के पास सामने से आ रही बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नीलेश व विकास को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक चालक मनोकामना का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा है। चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है। बोलोरो बाइक की भिड़ंत की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तत्काल एंबुलेंस पर सूचना देते हुए तीनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।