फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक के टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर रविवार की शाम को पिरल्लीपुर पेट्रोल पंप के पास आटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी विक्रांत सोनकर (22), रामजी सोनकर(45) और वधुर सोनकर (35)बाइक से अहरौरा के बरही गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। वह चुनार के पिरल्लीपुर के पास पहुंचे ही पेट्रोल पंप के पास मिर्जापुर की ओर से आ रही मैजिक ने उसको धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कजरहट चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रामजी सोनकर और वधुर सोनकर की हालत गंभीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों को कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने समझा कर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें