फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा और तमंचा के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर कोलना पुल के पास से मंगलवार की रात पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों के पास से पांच किलो गांजा, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव रात में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि इमिलियाचट्टी की ओर से बाइक पर तीन युवक आ रहे है। उनके पास असलहा है। पुलिस कोलना पुल के पास रुककर वाहन का इंतजार करने लगी। बाइक सवार पुलिस की गाड़ी को देखकर कोलना गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बाइक सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर अनमोल सिंह पुत्र गंगा राम सिंह, फागू साहनी पुत्र कटारी साहनी ग्राम पचेगड़ा के पास से पांच किलो गांजा व श्यामू शर्मा पुत्र कोमल शर्मा ग्राम पचेंगड़ा के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें