फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 पैसा प्रतिवर्ग फिट की दर से वसूला जाएगा गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। पालिका के सभागार में बुधवार को बोर्ड की आहूत बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 23 करोड़ 43 लाख से ज्यादा का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। साथ ही गृहकर के लिए प्रस्ताव पारित कर 20 पैसा प्रति वर्ग फीट की दर से वसूलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के पालिका बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्व प्रथम वर्ष 2019-20 के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सभासदों ने ध्वनि मत से पारित किया। इसके बाद जलमूल्य व गृहकर की बढ़ोत्तरी करने पर चर्चा की गयी जिस पर जलमूल्य यथावत रखने व गृहकर बीस पैसा प्रति वर्ग फीट की दर से लगाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बजट के अलावा नगर में होने वाले विकास कार्यो पर चर्चा हुई। इस दौरान कुछ सभासदों ने पालिका प्रशासन पर मनमानी कर वार्डों में भेदभाव पूर्ण कार्य कराये जाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि वार्डो में पेयजल, साफ सफाई व प्रकाश की समस्या बताये जाने पर न ही संबंधित अधिकारी सुनते हैं न ही कर्मचारी। बैठक में सभासदों ने कुछ कर्मचारियों के पटल को बदलने व सफाई नायकों को भी अपने वार्ड से हटाने की मांग किया। सभासद राजेश कुमार राजू ने बंजर, नजूल भूमि पर लंबे समय से बसे लोगों का नाम पालिका के कर निर्धारण सूची में दर्ज करने, सभासद सुशीला यादव ने नगर को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने, सभासद गौतम मौर्या ने वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था कराये जाने, सभासद मुख्तार अहमद ने वार्डों में कराये गये विकास कार्यो का विवरण उपलब्ध कराये जाने व सभासद सूर्यबली यादव ने पालिका की खाली पड़ी भूमि पर व्यावसायिक दुकान बनवाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, कर निरीक्षक अजीत कुमार, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिह, प्रधान लिपिक शैलेश, लेखाकार शमशेर सिंह सहित सभासद कुंवर सूर्य प्रताप, समर्थ सिंह पटेल, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, करतार सिंह, महेश सेठ, रूबी, संगीता पाल सहित कुल 23 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें