पटेहरा। कन्हईपुर में हुई मोबाइल फोन और गैस सिलिंडर की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के सामान के मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया ।
बीते 27 सितंबर को कन्हईपुर के सूर्यकांत दूबे ने तहरीर देकर बताया था कि उनका एक मोबाइल फोन और भरा हुआ गैस सिलिंडर रात में चोरी हो गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के ही तीन लोग पटेहरा जंगल किनारे बैठकर बोरी में कुछ सामान बेचने की फिराक में हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की मोबाइल फोन व गैस सिलिंडर बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों में कल्लू उर्फ राहुल, मनोज प्रजापति व संजय पटेल शामिल हैं। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।