फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झाड़ू लगाकर गांधीजी के सपनों को साकार करने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/हलिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को बैधा गांव में झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को गांधी जी के सपनों को साकार करने का संकल्प दिलाया। बुधवार को क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान रमाशंकर सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, लालबहादुर पाल ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। ब्लाॅक परिसर में बीडीओ राजीव कुमार शर्मा, पीएचसी पर प्रभारी अवधेश सिंह की मौजूदगी में जयंती पर कार्यक्रम हुए। उधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी ने आयुक्त कार्यालय और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी ने हम सभी को सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का पाठ पढ़ाया तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने शालीनता, सहनशीलता, पारदर्शिता के पथ पर चलना सिखाया। हम सभी स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाते हुए अपने आसपास हर दिन सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, यहीं सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अपर आयुक्त डाॅ. विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, अपर आयुक्त आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंटकर पुरस्कृत किया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्चे मन से श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो स्वच्छता के लिए संकल्प लेना चाहिए। आप दिन के आठ से 10 घंटे कार्यालय में व्यतीत करते हैं, इसलिए हमारा दायित्व है कि उसे स्वच्छ रखें। इसके बाद जिलाधिकारी ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेेनानियों की प्रतिमाओं एवं लोहंदी स्थित गांधी घाट पर पहुंचकर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, सीआरओ सत्य प्रकाश सिंह ने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उधर, छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलाही में सेवा ही स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने गांव में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई। बीडीओ रामपाल ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें