अदलहाट। नरायनपुर रेलवे पुल के पास से प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी के सामान के साथ पुलिस ने शनिवार की सुबह दो बाल अपचारी समते तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। बाल अपराधियों को बाल सुधार गृह और एक को जेल भेजा गया। नरायनपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध तिराहे पर खड़े होकर कहीं जाने के फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वे भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े गए तीनों ने 10 मार्च की रात प्राथमिक विद्यालय रैपुरिया प्रथम में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई टीवी, स्टार्टर, कैरम बोर्ड, डिक्सनरी, गिलास व अभिलेख बरामद किए । गिरफ्तार तीन चोरों में दो बाल अपराधी हैं। उनको बाल सुधार गृह भेजा गया। बालक आरोपित राहुल पटेल निवासी ग्राम भभुआर थाना अदलहाट को पुलिस ने जेल भेज दिया।