फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वाले हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ के विश्वास सर्जिकल हास्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड के जरिये उपचार कराने वाले मरीजों को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। एक वर्ष में 300 से अधिक मरीजों का आयुष्मान भारत के तहत उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

पहली वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी सुबोध सिन्हा व राहुल मिश्रा ने आर्थो, मेडिसिन, सीजर व जनरल सर्जरी के चार प्रथम मरीजों शिवनाथ, आराध्या, कलावती व प्रभा को सम्मानित किया। डॉ. सुबोध सिन्हा ने मरीजों व ग्रामीणों को बताया, कि इस कार्ड के तहत एक से पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। विश्वास सर्जिकल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर अच्छा कार्य किया है। इस अवसर पर समाजसेवी संजय सिंह, रघुवर प्रसाद मौर्य, अश्विनी कुमार मिश्र, अनिल सिंह, गोविंद, डा विपिन सिंह, संदीप सिंह, धर्मराज मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें