फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी लतितेश के लिए वोट मांगेगी सपा

Fri, 03 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
अदलहाट में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान विधान सभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में   ललितेशपति त्रिपाठी का विरोध करने वाले सपाई अबकी उनका प्रचार करेंगी। वे अबकी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने इसकी घोषणा कर दी है।  पिछली बार उन्होंने यहां से सपा की हराया था। अब बदले राजनीतिक परिदृश्य में समाजवादी पार्टी के नेता उनके लिए वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन

विधायक ललितेश पति  त्रिपाठी ने वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र पटेल को हराया था।

ललितेश को 63492 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे सत्येंद्र पटेल को 54967 मत प्राप्त हुए थे। यहां से तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी रामनगीना पटेल को 11002 मत हासिल हुए थे। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ललितेशपति त्रिपाठी को जीत दिलाने के लिए जीजान एक करेंगे तो बदले में जिले की अन्य सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। ललितेश कांग्रेस पं. कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। पहले और दूसरे स्थान पर रही पार्टियों संग होने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें