हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुक्लपुर गांव निवासी सोहन के घर में शुक्रवार की रात घुसकर चोर अटैची में रखा तीस हजार नगदी चोरी कर ले गए। आहट पाकर अंदर सो रहे परिजनों के नींद खुली। परिजनों ने भाग रहे चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर धक्का देकर भाग निकले। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
क्षेत्र के शुक्लपुर गांव निवासी सोहन अपने घर के बाहर सो रहे थे। दो बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। रात में घर में घुसे चोर अटैची में रखा तीस हजार रुपये निकालकर भागने लगे। बाहर सो रहे लोगों की नींद खुलने पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर धक्का देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई है। पैसा चोरी का मामला नहीं है। मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।