फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लाकडाउन का तीसरा चरण शुरु, नहीं मिलेगी कोई छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाकडाउन के 40 दिन बीतने के बाद सोमवार से लाकडाउन का तीसरा चरण शुरु हो रहा है। मिर्जापुर जिला आरेंज जोन में है पर जिला प्रशासन ने यहां के लोगों के लिए किसी नहीं छूट का ऐलान नहीं किया है। लाकडाउन प्रथम और द्वितीय की तरह की तीसरे चरण में भी सिर्फ मेडिकल की दुकान ही खुलेगी। शासन की ओर से रविवार को शराब की दुुकानों को खाले जाने का आदेश जारी हुआ पर जिला प्रशासन की ओर से शराब की दुकानों को खोलने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

लाकडाउन के तीसरे चरण का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने रविवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र मड़िहान और राजगढ़ का भ्रमण किया। उन्होंने अपनी गाड़ी से ही क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मुस्तैदी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ड्यूटी करने को कहा। शाम को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर और बाइक से रूट मार्च निकालकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए घरो में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि शासन ने आदेश हुआ है, पर जिले में कोई आदेश नहीं आया है। देर रात तक दुकान खोलने का आदेश आ सकता है। आदेश आने के बाद ही कोई दुुकान खोली जाएगी।
शेल्टर होम से 15 भेजा गया सैंपल
अब तक 451 लोगों का भेजा जा चुका है सैंपल
मिर्जापुर। जिले से रविवार को लोहंदी शेल्टर होम में रह रहे गैर प्रांत से आए 15 संदिग्धों का सैंपल मंडलीय अस्पताल में लिया गया। वहां से सैंपल लेकर प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया है। वाराणसी का लैब बंद होने के कारण पुरानी रिपोर्ट और तीन दिनों से प्रयागराज भेजे जा रहे सैंपल की कोई रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन

जिले से अब तक 451 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 405 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुुकी है। 27 सैंपल सैंपल प्रयागजरा मेडिकल कालेज भेजा जा चुका है। बाकी पूर्व में भेजा गया सैंपल वाराणसी बीएचयू के लैब में रखा है। वहां भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसमें आईसोलेशन में भर्ती संक्रमित जमाती का चौथा सैंपल भी है। गैर प्रांत गुजरात, मुंबई, दिल्ली आदि से आने वाले 65 लोगों को नगर के लोहंदी स्थित शेल्टर होम में रखा गया है। रविवार को वहां से सर्दी-जुुकाम लक्षण वाले 15 संदिग्धों का ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया।
ताली बजाकर हुआ स्टेशन से गुजरी श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत
मिर्जापुर। कोटा से धनबाद श्रमिको को लेकर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की सुबह मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी। आरपीएफ की टीम ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए रवाना किया। राजस्थान के कोटा से श्रमिकों को लेकर निकली एक्सप्रेस 09815 ट्रेन रविवार की सुबह साढ़े पौने नौ बजे 10 बजे मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी। ट्रेन आने की सूूचना पर आरपीएफ की टीम स्टेशन के प्लेफार्म नंबर दो से गुजर रहे ट्रेन को सकुशल रवाना कराया।
बिना सीएमओ की अनुमति के नहीं खुलेंगे निजी अस्पताल व लैब
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के आदेश पर जिले के सभी निजी अस्पताल, पैथालाली, क्लीनिक आदि अब सीएमओ से आदेश के बाद ही खुलेंगे। आदेश के बाद उनकी ट्रेनिंग होगी और उनके अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चौकन्ना हो गया है। आगामी समय में गैर प्रांत से काफी संख्या में मजदूर आने वाले है। ऐसे में बीमार होने पर वे आस-पास के निजी अस्पताल में उपचार कराने जाएंगे। इसे देेखते हुए शासन ने आदेश जारी किया है कि जिले के कोई भी निजी अस्पताल, पैथालाजी सेंटर व क्लीनिक आदि बिना सीएमओ के आदेश के नहीं खुलेंगे। संचालक को सीएमओ से आदेश लेना होगा। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि आदेश देने के बाद उनकी विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में सारे नियमों का पालन होगा तभी उन्हें संचालन की अनुमति दी जाएगी।
भदोही से ड्यूटी के लिए नहीं आया एक डाक्टर
विंध्याचल। विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में एक मई से भदोही से छह डाक्टर समेत 25 लोगों की नई टीम को लगाया गया है। इसमें ड्यूटी के लिए सिर्फ पांच डाक्टर ही आए है। एक डाक्टर बिना किसी जानकारी के ड्यूटी करने नहीं आया। बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित होने पर सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने भदोही के सीएमओ को पत्र लिखा। बिना बताए ड्यूटी पर न आने वाले डाक्टर से जवाब मांगने और उनके स्थान पर किसी और डाक्टर को भेजे जाने को कहा।
प्रयागराज में ही भर्ती हुआ भदोही का संक्रमित
मिर्जापुर। भदोही का एक युवक मंबई से लौटते समय प्रयागराज में जांच कराया तो कोरोना संक्रमित निकला। जिसके बाद प्रयागराज से उसे विंध्याचल के आईसोलेशन में भेजा जा रहा था। जिसका जिले के अधिकारियों ने विरोध किया। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद संक्रमित मरीज को प्रयागराज में ही भर्ती किया गया। प्रोटोकाल के तहत जिस स्थान पर संक्रमित मिला है उसे वही के एल वन फैसिलिटी सेंटर में भर्ती करना है।
विज्ञापन

ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
आईसोलेशन में दो पाजिटिव - एक (जमाती), दूसरा भदोही निवासी
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
234- मड़िहान, जिगना, हलिया लालगंज के शेल्टर होम में (मजदूर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें