फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकानों से नकद और कीमती सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। शनिवार की रात राजगढ़ व मड़िहान थाना क्षेत्र के दो गावों में अलग-अलग पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोर नकद रुपयों समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। रविवार को सुबह पीड़ितों ने राजगढ़ व मड़िहान थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात भांवा बाजार निवासी शिवचंद केसरी भोजन करने के बाद अपने घर में सोए हुए थे। पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर 5700 रुपये नकद व लगभग सात हजार रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। उधर, रजनीकांत के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर घुसे चोर दो हजार नकद व कीमती दवा उठा ले गए। इसी गांव के राजा राम यादव व वकील अहमद के घर में भी चोरी की नीयत से चोर घुसे थे। हालांकि तब तक घर के सदस्य जग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर चोर फरार हो गए। भावा बाजार के बॉर्डर पर स्थित मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरूप गांव निवासी मुस्ताक अहमद के घर में घुसे चोर दो एंड्राइड फोन उठा ले गए। रविवार को सुबह पीड़ितों ने पीआरबी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। पीड़ितों ने राजगढ़ व मड़िहान थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी है। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें