फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते को बेहोश कर चोरों ने की 12 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। अदलपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत मझवां तराश निवासी जयप्रकाश सिंह के घर में शुक्रवार की रात चोरो ने नगदी और आभूषण समेत 12 लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।
विज्ञापन

जयप्रकाश सिंह खेती किसानी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा मंगरहा में दवा की दुकान है। एक लड़का कृषि विभाग में नौकरी करता है। चोर शुक्रवार की रात देर रात को बांस की सीढ़ी लाए हुए थे। छत पर चढ़कर के अंदर घर में घुस गए। जिस कमरे में लोग सो रहे थे। उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आराम से चोरी कर चंपत हो गए। देर रात दो बजे कुत्ते के भौंकने की आवाज पर आवाज पर जयप्रकाश सिंह की नींद खुली। अंदर गए तो दरवाजा खुला था। घर के अन्य सदस्यों का कमरा बाहर से बंद था। चोर बांस की सीढ़ी वही छोड़कर चोर चले गए थे। चोर पालतू कुत्ते को बेहोश कर चले गए थे। मकान मालिक ने अन्य कमरों में जाकर देखा तो आलमारी टूटी थी। सुटकेस नहीं था। सामान बिखरा था। चोर छह सोने की अंगूठी, एक सोने का मांग टीका, एक नथिया, एक मंगलसूत्र, एक बाली, दो हार, एक झुमका चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें