फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान पुलिस ने शनिवार को चौकठा इण्टर कालेज तिराहा के पास से चोरी की चार बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। 19 जनवरी को मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी धनवंत सिंह पुत्र शिवलाल सिंह ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। शनिवार की सुबह राजगढ़ चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह कांस्टेबल अविनाश सिंह, धन्नजय राय, राजकुमार सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान चौकठा इंटर कालेज तिराहा के पास से पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार सत्यप्रकाश पुत्र जगराम निवासी बबुराही थाना कर्मा जनपद सोनभद्र को रोका। पुलिस ने उससे बाइक के कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार किया। चोर के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन अन्य बाइकों को भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें