देहात कोतवाली पुलिस द्वारा हेरोईन के साथ पकड़ाया अजित विश्वकर्मा। स्रोत- पुलिस
पुलिस ने जोगीबीर बाबा मंदिर चंदईपुर के पास आरोपियों को पकड़ा, छह पर प्राथमिकी दर्ज
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने जोगीबीर बाबा मंदिर चंदईपुर पहुंच शुक्रवार सुबह घेरेबंदी कर हेरोइन बेच रही संतोषी देवी और अजीत विश्वकर्मा को 8.68 ग्राम हेरोईन, 21090 रुपये नकद, चार फोन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चार अन्य समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हेराइन बेचने वाली महिला और उसका गिरोह पैसा न देने पर गहने आदि भी गिरवी रखवा लेते थे।
देहात कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि बरकछा चौकी प्रभारी राकेश राय सुबह चितपुर मोड़ बरकछा पर गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि जोगीबीर बाबा मंदिर चंदईपुर में बैठकर महिला और पुरुष हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची कर घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मौके पर अजीत निवासी गौरीयान बस्ती रमईपट्टी कोतवाली शहर और संतोषी निवासी पश्चिम महाल विंध्याचल को गिरफ्तार कियाा। आरोपी संतोषी अब लोहंदी कला कोतवाली देहात में रहती है। संतोषी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हेरोइन वह अपनी बहन राजकुमारी और झब्बू बिंद निवासी इटवा कोतवाली देहात से खरीदी थी। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में आस-पास के क्षेत्रों में और कुछ चिह्नित स्थानों पर बेचती थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि करन सोनकर निवासी पांडेयपुर कोतवाली देहात व अमित सोनकर उर्फ एलबी निवासी ग्राम शाहपुर चौसा कोतवाली देहात भी हेरोइन बेचने में उसका साथ देते हैं। पूछताछ में पता चला कि हेरोइन पीने वालाें के पास पैसा न होने पर महिला समेत अन्य आरोपी गहना आदि गिरवी रखवा लेते थे। आरोपियों से बरामद हेरोइन की बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। संतोषी देवी, अजित विश्वकर्मा, करन सोनकर, अमित सोनकर, झब्बू बिंद, राजकुमारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। संतोषी और अजित को जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाशी ली जा रही है।
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा हेरोईन के साथ पकड़ाया अजित विश्वकर्मा। स्रोत- पुलिस