फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लग्जरी कार से शराब लेकर जा रहे थे बिहार, पुलिस ने पकड़ा, हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। लग्जरी कार से शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे दो तस्करों को पकड़ा गया है। इनके पास से हरियाणा निर्मित 310 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी-लालगंज मार्ग पर गोपलपुर गांव के सामने रविवार को सुबह एक लग्जरी कार से 310 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की। साथ ही बिहार निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से शराब लेकर बिहार बेचने जा रहे थे।

विज्ञापन


मड़िहान थानाध्यक्ष और एसओजी टीम को सुबह सूचना मिली कि शराब तस्कर गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान बिहार की नबर प्लेट लगी एक कार आई। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो डिकी में हरियाणा निर्मित अलग-अलग ब्रांड की 310 बोतल शराब मिला। पुलिस ने कार में मौजूद जावेद और राहुल कुमार, निवासी पटना को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन


हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदल देते थे नंबर प्लेट
 एएसपी आपरेशन ओपी सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वे हरियाणा से शराब खरीद कर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। जब हम लोग हरियाणा से शराब लेकर चलते है तो हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फर्जी नंबर प्लेट बदलकर लगा लेते थे।

बिहार में प्रवेश करने पर बिहार की वास्तविक नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। जावेद ने बताया कि पिछले वर्ष कार से हरियाणा से शराब लेकर जा रहा था। घोरावल के आगे पुलिया के पास कार पलट गई थी, जिसे छोड़कर हम भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें