फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नई स्कूटी से बेचने जा रहे थे आठ लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज पुलिस ने मंगलवार की रात बस्तरा पांडेय गांव के पास से 22 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दोनों नई स्कूटी में गांजा रखकर बेचने जा रहे थे। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया।
एएसपी ने बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह को सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार गांजा लेकर जा रहे हैं।
इसके बाद पुलिस ने बस्तरा पांडेय के पास घेरेबंदी कर दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार गायत्री प्रसाद उर्फ जय बिंद, निवासी ग्राम कलना, थाना विंध्याचल और उमेश कुमार बिंद, निवासी धरमपुर, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों ने स्कूटी की डिकी में गांजा छिपाकर रखा था। उनके पास से 22 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि दोनों अंतरराज्यीय तस्कर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूटी खरीदी थी।
विज्ञापन

उड़ीसा के सराय टोली से गांजा खरीद कर स्कूटी में छिपाकर ला रहे थे। एएसपी ने बताया कि गायत्री प्रसाद पर कछवां और विंध्याचल थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

वह लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त है और पहले भी जेल जा चुका है। बताया कि दोनों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। बताया कि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें